फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul Accident News: बैतूल के बोरदेही घाट में पलटी पिकअप, 31 ग्रामीण घायल

Wed, 24 Dec 2025 04:01 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल के खेड़ली बाजार–बोरदेही मार्ग पर पिकअप पलटने से 31 ग्रामीण घायल हो गए। सभी छिंदवाड़ा से मुलताई कार्यक्रम में जा रहे थे। घायलों का अस्पताल में इलाज हुआ, हालत स्थिर है। हादसे ने मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने की लापरवाही उजागर की। 
विज्ञापन
बोरदेही मार्ग पर घाट में पलटी पिकअप, हादसे में 31 ग्रामीण घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बैतूल जिलांतर्गत आने वाले खेड़ली बाजार–बोरदेही मार्ग पर ग्राम टूरा बोरगांव के पास घाट क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार 31 ग्रामीण घायल हो गए। सभी लोग छिंदवाड़ा जिले के ग्राम सेमरिया से मुलताई में आयोजित दसवां कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तीन एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को मुलताई के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल के बीएमओ प्रवीण मीणा ने बताया कि अधिकांश घायलों को मामूली व अंदरूनी चोटें आई हैं और सभी की हालत फिलहाल स्थिर है। घायलों के अनुसार सामने अचानक आए एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलट गया। घायलों में सेमरिया के अलावा उमेनडोल और चोपना क्षेत्र के ग्रामीण भी शामिल हैं। हादसे में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें- SIR के तहत जिले में 49 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे, रतलाम सिटी में सबसे अधिक कटौती
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना ने एक बार फिर मालवाहक वाहनों में सवारी ले जाने की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है। क्षेत्र में लगातार पिकअप और अन्य मालवाहक वाहनों से लोगों को ढोया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीण इलाकों में इस लापरवाही के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें