फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी के छह आरोपी गिरफ्तार, दुबई से संचालित हो रहा था नेटवर्क; 9.84 करोड़ की धोखाधड़ी

Sat, 13 Dec 2025 12:51 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

बैतूल पुलिस ने दुबई से संचालित अवैध ऑनलाइन बेटिंग और साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश कर 9.84 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने एटीएम कार्ड, पासबुक, मोबाइल और कार जब्त कर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
बरामद सामग्री के साथ मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैतूल जिले में पुलिस ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग और साइबर ठगी चलाने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए 9.84 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का बड़ा मामला पकड़ा है। जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क दुबई से संचालित होता था और भारत में इसके लिए स्थानीय एजेंट काम कर रहे थे।

एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि साइबर फ्रॉड से जुड़े एक पुराने मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई नई जानकारियां मिलीं, जिसके आधार पर अब तक कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से 20 एटीएम कार्ड, कई पासबुक, चार मोबाइल फोन और लेन-देन से जुड़ा रिकॉर्ड जब्त किया है।
विज्ञापन


पहली कार्रवाई 20 नवंबर 2025 को हुई थी, जिसमें राजा उर्फ आयुष चौहान, अंकित राजपूत और नरेंद्र सिंह राजपूत गिरफ्तार किए गए थे। इसके बाद 7 दिसंबर 2025 को इंदौर निवासी अमित अग्रवाल को पकड़ा गया। जांच में यह बात सामने आई कि अंकित पूरे नेटवर्क का कैश ऑपरेटर था और अमित के माध्यम से उसकी मुलाकात ब्रजेश महाजन से हुई थी।

ये भी पढ़ें- मोहन सरकार के दो साल: मध्य प्रदेश में खेती का नया कीर्तिमान, खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड 55 लाख टन की वृद्धि
विज्ञापन


11 दिसंबर 2025 को पुलिस ने दो और मुख्य आरोपी राजेंद्र राजपूत और ब्रजेश महाजन को गिरफ्तार किया। राजेंद्र की भूमिका मूल खातों से पैसे निकालने और कैश ट्रांजेक्शन को आगे बढ़ाने में थी। उसके पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड और पासबुक बरामद हुए। ब्रजेश महाजन इस पूरे अवैध बेटिंग नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वह दुबई से संचालित अवैध सट्टा साइटों की मास्टर आईडी खरीदता और भारत में 25 हजार से 2 लाख रुपये तक में बेचता था। उसके पास से एक कार और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान जिन सक्रिय बेटिंग साइटों के लिंक मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह कमाई का इस्तेमाल महंगे मकान, लग्जरी कारों और आलीशान जीवनशैली में कर रहा था। पुलिस अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें