फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में कपड़ा व्यापारी की मौत, राखी बंधवाने आए थे बैतूल

Mon, 11 Aug 2025 07:42 AM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

सार

मध्य प्रदेश के बैतूल में राखी बंधवाकर लौट रहे 53 वर्षीय कपड़ा व्यापारी संजय चौरसिया की चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान मौत हो गई। वे बैतूल से छिंदवाड़ा जाने के लिए संघमित्रा एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे, लेकिन ट्रेन छूट चुकी थी। जल्दबाज़ी में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से वे ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
ट्रेन हादसे में व्यवसायी की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बैतूल में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। राखी बंधवाकर लौट रहे कपड़ा व्यापारी की चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान  संजय चौरसिया के रूप में हुई। वे कपड़ा व्यवसाय से जुड़े थे। बताया गया कि वे राखी बंधवाने बैतूल आए थे और ससुराल छिंदवाड़ा जाने वाले थे। इसी दौरान चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में उनकी जान चली गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 53 वर्षीय संजय चौरसिया, निवासी यादव कॉलोनी, जबलपुर, अपनी बहन से राखी बंधवाने बैतूल आए थे। वापसी में उन्हें आमला जाने के लिए संघमित्रा एक्सप्रेस पकड़नी थी, लेकिन स्टेशन पहुंचने तक ट्रेन प्लेटफॉर्म छोड़ चुकी थी। जल्दबाज़ी में उन्होंने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम पहुंची शव को जिला अस्पताल भेजा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार राहुल चौरसिया का कहना है कि परिवार में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें