फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसवाड़ा: इस युवक को पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाना पड़ा भारी, अब पड़ गए लेने के देने, मामला दर्ज

Fri, 29 Oct 2021 02:02 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश के बांसवाड़ा के एक युवक ने पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया था और टीम को जीत की बधाई देने वाला स्टेटस डाला था। अब पांच दिन बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाना इस युवक को भारी पड़ गया। दरअसल, मामला मध्यप्रदेश के बांसवाड़ा का है। यहां के कुशलगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के एक युवक ने पांच दिन पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया था और टीम को जीत की बधाई देने वाला स्टेटस डाला था। अब पांच दिन बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। देशद्रोही गतिविधि को लेकर कुशलगढ़ नगर क्षेत्र निवासी अमरसिंह चौहान ने इस युवक के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 25 अक्तूबर 2021 की सुबह से सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें अभियुक्त अरमान के इंस्टाग्राम अकाउंट arman.sk90 पर एक स्टेटस 'Congratulations Pakistan' 'ज्यादा ही हल्के में ले रहे थे' और स्माइली इमोजी के साथ अपलोड किया गया है। दरअसल, अरमान रामगढ़ निवासी नामालुम का बेटा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीआई प्रदीप कुमार ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें