उमरिया जिले में सोमवार को झमाझम बारिश हुई है। बारिश का सबसे ज्यादा आनंद लिया जंगल के राजा बाघ ने। बाघ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बारिश का आनंद लेते नजर आ रहा है। सफारी पर गए पर्यटकों ने जब जंगल के राजा को इस तरह बारिश का आनंद लेते देखा तो इस रोमांचक नजारे को देखकर उनके चेहरे खिल गए। पर्यटकों ने बारिश में भीगते हुए बाघ का वीडियो बनाया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मध्यप्रदेश के टाइगर स्टेट कहा जाता है। हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक बाघों का दीदार करने आते हैं।