फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balaghat: करंट लगाकर किया था बाघ का शिकार, पुलिस ने खाल के साथ किया तीन आरोपी को गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 08:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

करंट लगाकर बाघ का शिकार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने खाल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को बाघ की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बाघ का शिकार मार्च महीने में करंट लगाकर किया था। आरोपी बाघ की खाल को बेचने के लिए गोंदिया जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गढी थाना प्रभारी एस धुर्वे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत रात सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति बाघ की खाल बेचने के लिये बालाघाट से नवेगांव होते हुए गोंदिया की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम गोगलई चौक गोंदिया मार्ग पर नाकाबंदी कर मोटर साइकिल सवार तीन व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर तलाशी ली तो उनके पास से एक बाघ की खाल बरामद हुई। पुलिस ने मोटर साइकिल व बाघ को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी उदल सिंह पिता मंगल सिंह परते निवासी ग्राम अरडी राजेन्द्र पन्द्रे निवासी ग्राम अरण्डी थाना गढी, किशोर कुमार पिता उकनलाल टेंभरे ग्राम सरेखा ने स्वीकार किया कि खाल बेंचने के इरादे से उन्होंने मार्च में बाघ का शिकार किया था। आरोपियों ने बताया कि इमली टोला के जंगल में बिजली का करंट बिछाकर बाघ का शिकार किया था। पुलिस बाघ के अन्य अवशेष व वारदात में लिप्त व्यक्तियों के संबंध में जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम धारा 1972 की धारा 9,39,49 बी, 50, 51 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें