फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: प्रीतम लोधी का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब बस दो चार साल के बचे हैं

Mon, 09 Oct 2023 08:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

MP Election 2023: भाजपा प्रत्याशी प्रतीम सिंह लोधी का विवादित बयान सामने आया है। हाल ही में वे अशोकनगर के दौरे पर थे, जहां उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिर्फ दो चार साल के बचे हैं।
विज्ञापन
रानी अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा अनावरण में शनिवार को मुंगावली, पिछोर भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी अशोकनगर पहुंचे। यहां प्रीतम सिंह लोधी ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए एक बयान दिया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और जितने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है उनके दो-चार साल और के बचे क्योंकि अब वह बूढ़े हो गए हैं कांग्रेस इतनी नीचे समा जायेगी। प्रीतम लोधी का बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रीतम लोधी आगे कहते हैं कि मेरे सामने कोई मुश्किल नहीं है, कांग्रेसी साहब बुढ़ापे की ओर हैं उसमें दो चार लोग ही रह गए अबकी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो यह बूढ़े रह गए हैं, जिसमें कमलनाथ जी दिग्विजय सिंह जी दो-चार साल की ओर हैं। दिग्विजय सिंह हैं 2-4 साल के और है गोविंद सिंह जी है दो-चार साल के हैं, और जो विधायक हैं दो-5 साल के और हैं। अब यह हारे तो अबकी बार कांग्रेस इतनी नीचे चंबल की गहराई में दफन होगी, यह देखना आप यह बीस पच्चीस साल उभर के ऊपर नहीं आ सकती है, केवल  इनको दफन होना है। भारतीय जनता पार्टी को पूरे विश्व में राज करना है और विश्व गुरु बनना है।
विज्ञापन


पहले पैसे मांगने का वीडियो हुआ था वायरल
जनता से 100 रुपये मांगने की बात पर प्रीतम लोधी ने कहा कि मैं उनको ब्याज के साथ जनता की सेवा में लगा दूंगा। मेरे पास पैसा नहीं है, इसलिए मैंने कार्यकर्ताओं से 100-100 रुपये मांगे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व लीडर दो नम्बर का पैसा नहीं कमाते हैं। आपको बता दें कि पिछोर सीट जो है शिवपुरी जिले में आती है। ये हाई प्रोफाइल सीट है। यहां पर पिछले कई बार से कांग्रेस के केपी सिंह विधायक हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें