फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: PHE कर्मचारी से मांगे एक करोड़, दुष्कर्म केस की धमकी देकर पहले ही वसूले तीन लाख

Fri, 03 Jul 2026 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

सार

अशोकनगर में पीएचई विभाग के एक कर्मचारी ने घर में खाना बनाने वाली महिला पर झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। महिला पहले तीन लाख रुपये वसूल चुकी थी और अब एक करोड़ रुपये मांग रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
पीएचई कर्मचारी से ब्लैकमेलिंग 1 करोड़ की मांग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोकनगर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों में भरोसे की आड़ में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी को उसी के घर में खाना बनाने वाली महिला ने झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की मांग कर डाली। हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिला पहले भी डरा-धमकाकर कर्मचारी से करीब तीन लाख रुपये वसूल चुकी है। तंग आकर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़ित कर्मचारी मूल रूप से दतिया का रहने वाला है और वर्तमान में अशोकनगर पीएचई विभाग में पदस्थ है। करीब डेढ़ साल पहले रजनी मेर नाम की महिला उसके घर में खाना बनाने का काम करने लगी। शुरुआती दिनों में महिला ने अपनी पारिवारिक मजबूरियां गिनाईं। उसने बताया कि पति से तलाक हो चुका है और तीन बच्चों की परवरिश अकेले कर रही है। कर्मचारी ने इंसानियत के नाते उसकी मदद कर दी। इसी सहानुभूति को महिला ने हथियार बना लिया।
कुछ समय बाद महिला का व्यवहार बदलने लगा। वह कर्मचारी के मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजने लगी और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाने का प्रयास करने लगी। बातचीत का सिलसिला मुलाकातों तक पहुंच गया। इसी दौरान महिला ने चुपके से कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। पीड़ित को तब तक इस जाल का अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजा के परिजनों ने कहा- शिलांग पुलिस की गलतियों का फायदा उठा रही सोनम

फोटो-वीडियो हाथ लगते ही महिला का असली चेहरा सामने आ गया। उसने पहले छोटे-मोटे खर्चों के नाम पर पैसे मांगने शुरू किए। कर्मचारी ने लोकलाज के डर से रकम दे दी। लेकिन महिला की मांग बढ़ती चली गई। एक बार में उसने तीन लाख रुपये तक वसूल लिए। इतना ही नहीं, वह कर्मचारी की पत्नी से भी विवाद और झगड़ा करने लगी, ताकि दबाव और बढ़ सके।

पिछले सप्ताह महिला ने सारी हदें पार कर दीं। उसने फोन कर कर्मचारी से सीधे एक करोड़ रुपये की मांग कर दी। साथ ही धमकी दी कि अगर रकम नहीं मिली तो वह थाने जाकर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करा देगी। लगातार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आखिरकार कर्मचारी ने हिम्मत जुटाई और शुक्रवार को कोतवाली थाने पहुंचकर पूरी आपबीती सुनाई।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी महिला रजनी मेर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसमें ब्लैकमेलिंग से जुड़े मैसेज और वीडियो होने की आशंका है। पुलिस मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करवा रही है ताकि डिजिटल सबूत जुटाए जा सकें।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ब्लैकमेलिंग की पुष्टि हुई है। आरोपी महिला ने पहले भी पैसे वसूले थे और अब एक करोड़ की मांग कर रही थी। मामले में आईटी एक्ट सहित ब्लैकमेलिंग और वसूली की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला ने इस तरह किसी और को तो अपना शिकार नहीं बनाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें