फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Vidhan Sabha Election: मध्यप्रदेश में केजरीवाल का रोड शो, कहा- नतीजे आएं तब संभव है मैं जेल में जाऊं

Fri, 03 Nov 2023 06:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, पता नहीं जब यहां चुनाव के नतीजे आएंगे तब मैं जेल में होऊंगा या फिर बाहर। लेकिन उम्मीद है कि लोग यहां भी दिल्ली और पंजाब की तरह आप पर भरोसा जताएंगे।
विज्ञापन
Arvind kejriwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश में रोड शो के दौरान लोगों से चुनाव में आम आदमी पार्टी को जिताने की अपील की। वहीं, आबकारी नीति मामले को लेकर अपनी गिरफ्तारी की आशंका भी जता डाली। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, पता नहीं जब यहां चुनाव के नतीजे आएंगे तब मैं जेल में होऊंगा या फिर बाहर। लेकिन उम्मीद है कि लोग यहां भी दिल्ली और पंजाब की तरह आप पर भरोसा जताएंगे। उन्होंने कहा, मैं कहीं भी रहूं लेकिन उम्मीद है कि हर तरफ लोग यही कहें कि केजरीवाल सिंगरौली आए थे और हमने उन्हें ऐतिहासिक जीत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें