फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों ने छह घंटे सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

Sun, 29 Dec 2024 07:15 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

भालूमाड़ा के चोड़ी गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई और तीन युवतियां घायल हुईं। नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर छह घंटे चक्का जाम किया। प्रशासन के हस्तक्षेप और आर्थिक सहायता के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन और उपस्थित पुलिस बल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चोड़ी, भर्रा टोला में शनिवार रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर (वाहन नंबर सीजी 15 डीपी 7699) की चपेट में आकर 20 वर्षीय शिव प्रसाद विश्वकर्मा की मौत हो गई। शिव प्रसाद संगीत व नृत्य कार्यक्रम देखकर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना में तीन युवतियां भी घायल हुईं, जिनमें से एक को गंभीर हालत में रेफर किया गया।

फ्लाई ऐश परिवहन के कारण सड़क पर जाम

विज्ञापन

फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले ट्रेलरों की लंबी कतारों ने सड़क पर जाम लगा दिया। यह मार्ग जैतहरी जाने वाले वाहनों का मुख्य रास्ता है, जिससे आम नागरिक भी परेशान रहे।

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
नाराज परिजनों ने रविवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक भालूमाड़ा-जैतहरी मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम किया। प्रदर्शन के कारण छह घंटे तक आवागमन बाधित रहा और फ्लाई ऐश ट्रेलरों की कतारें सड़क पर खड़ी रहीं।

अधिकारियों का हस्तक्षेप

विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी, एसडीओपी सुमित केरकेट्टा, और तहसीलदार ईश्वर प्रधान ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन समाप्त करने के लिए परिजनों को समझाने का प्रयास किया। शाम करीब 5 बजे ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा आर्थिक सहायता देने पर परिजनों ने प्रदर्शन खत्म किया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें