फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: बंद कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 05 Jun 2024 06:19 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

Anuppur News: जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठी में संदिग्ध अवस्था में 62 वर्षीय महिला का शव पाया गया। पड़ोसियों के द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठी में संदिग्ध अवस्था में 62 वर्षीय महिला का शव पाया गया। पड़ोसियों के द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई।  इसके पश्चात पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई प्रारंभ की गई।
विज्ञापन


मामले के संबंध में बताया गया कि मृतिका रामरति गुप्ता जो अकेले ही रहती थी तथा 1 जून को आखरी बार महिला को देखा गया था। इसके पश्चात 4 जून को महिला के घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां बिजली पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंच करके घर में देखा गया तो महिला का शव पड़ा हुआ था।

जिसपर पुलिस ने पोस्टमार्टम एवं पंचनामा की कार्रवाई प्रारंभ की। महिला की मौत पहले ही हो गई थी, जिसके कारण उसके शरीर से दुर्गंध उठने लगी थी। कोई भी महिला के घर इस दौरान नहीं गया तथा महिला खुद भी अकेले ही रहती थी, जिस वजह से किसी को भी महिला की मृत्यु की जानकारी नहीं थी। मृतक महिला का बीते लगभग 40 वर्ष पूर्व धिरौल में विवाह हुआ था। इसके बाद से वह अपने मायके कोठी में अकेले रहती थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें