फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना हत्यारा: मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पिता ने ली बेटी की जान, अनूपपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

Tue, 02 Jun 2026 09:37 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शराबी पिता ने पत्नी के मायके से वापस न आने पर अपनी ही चार वर्षीय पुत्री की गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने से नाराज एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी चार वर्षीय बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बेंदी निवासी अमरवती मरावी ने शिकायत में बताया कि उसका पति गोवर्धन सिंह मरावी अक्सर शराब के नशे में उससे विवाद और मारपीट करता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह आठ दिन पहले अपनी चार वर्षीय बेटी प्रीति मरावी और एक वर्षीय बेटे को लेकर मायके ग्राम केशवानी चली गई थी।

बताया गया कि 30 मई को गोवर्धन सिंह अपनी पत्नी को वापस घर ले जाने के लिए उसके मायके पहुंचा था। हालांकि, अमरवती ने उसके शराब छोड़ने तक ससुराल लौटने से इनकार कर दिया। इसके बाद गोवर्धन अपनी चार वर्षीय बेटी प्रीति को अपने साथ ग्राम बेंदी ले गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 1 जून की रात करीब 9:30 बजे उसकी बहन के मोबाइल पर गोवर्धन का फोन आया। उसने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि अमरवती घर वापस नहीं आई तो वह उनकी बेटी को मार देगा। सूचना मिलते ही अमरवती अपने माता-पिता के साथ ससुराल पहुंची।

विज्ञापन


पढ़ें:  पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने जेल में मांगी सुरक्षा, अदालत ने स्वीकार की मांग; बताया था खतरा

घर पहुंचने पर गोवर्धन वहां नहीं मिला। परिजनों ने जब बच्ची की तलाश की तो घर के भीतर उसका शव खून से लथपथ अवस्था में मिला। बच्ची का गला कटा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब का आदी था और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। पत्नी के मायके चले जाने से नाराज होकर उसने पहले फोन पर धमकी दी और बाद में कथित तौर पर घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें