फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: नहाते समय तालाब में डूबने से दो ग्रामीणों की हुई मौत, पुलिस ने शव को निकलवाया बाहर

Sun, 28 Apr 2024 10:22 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

Anuppur: जिले के रामनगर थाना अंतर्गत मलगा गांव स्थित बंधवा तालाब में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलने के पश्चात पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकालने के साथ मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के संबंध में बतलाया गया कि 11 वर्षीय अमित पटवा पिता लालमन एवं पड़ोसी ठाकुर पाव पिता स्वर्गीय सुंदरलाल पाव उम्र 40 वर्ष जोकि रविवार की सुबह 11:00 बजे घर से निकले थे। इसके पश्चात वह गांव में ही स्थित बंधवा तालाब में नहाने के लिए चले गए। नहाने के दौरान तालाब में डूबने की वजह से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


बच्चे को ढूंढने के लिए परेशान हुए घर के लोग
11 वर्षीय अमित पटवा जोकि घर से निकलने के पश्चात कई घंटे तक घर वापस नहीं लौटने पर परेशान परिजन उसकी तलाश करने लगे। इस दौरान गांव में कई जगह पर देखने के बाद जब उसका पता नहीं चला तो बंधवा तालाब की ओर वह सभी आए। जहां अमित के कपड़े के साथ ही उसके पड़ोसी ठाकुर पांव का कपड़ा भी तालाब के मेड़ पर रखा हुआ था। इसके पश्चात ग्रामीणों के द्वारा शव की तलाश शुरू की गई, जहां लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव मिल पाए। घर तथा गांव के लोगों के द्वारा बताया गया कि दोनों ही मृतकों से तैरना नहीं आता था और इसी दौरान नहाने की वजह से डूबने से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें