फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: उल्टी दस्त से एक ही बैगा परिवार के दो लोगों की मौत, पूर्व में भी एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई थी मौत

Sun, 25 Aug 2024 06:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

Anuppur: जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड में लगातार गंदे पानी के सेवन से बैगा ग्रामीणों की मौत हो रही है। पूर्व में भी घटित हुई घटनाओं से प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। अब नए मामले में ग्राम पंचायत करौंदापानी में उल्टी दस्त से फिर से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड में लगातार उल्टी दस्त की वजह से यहां लोगों की जान पर मुसीबत बन रही है। 20 दिन पूर्व पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम सालार गोंदी में एक ही बैगा परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब नए मामले में ग्राम पंचायत करौंदापानी में उल्टी दस्त से फिर से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर परिवार के तीन सदस्य उपचार के लिए राजेंद्र ग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराए गए हैं।

विज्ञापन


यह है मामला 
ग्राम पंचायत करौंदा पानी निवासी परमी बैगा पिता ऐतराम बैगा(24) की 24 अगस्त को मौत हो गई। इसके साथ ही वीराबती 30 वर्ष की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल परिवार के सदस्य ऐतराम बैगा ने बताया कि परिवार में चार-पांच दिन से उल्टी दस्त की समस्या है। जिसकी वजह से परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई।

इसके साथ ही भतीजा शेर सिंह बैगा भी बीमार है, लेकिन उसकी पत्नी की मौत होने के कारण उसे बीमारी हालत में ही घर जाना पड़ा और छोटी बेटी किरण (16) उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती है। बीमारी से जूझ रहे परिवार के लोगों ने बताया कि गांव से नजदीक करपा अस्पताल है, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं रहते हैं ना ही दवाई मिल पाती, इसलिए राजेंद्र ग्राम आना पड़ता है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के पश्चात गांव में पहुंचे अधिकारी 
एक ही बैगा परिवार के दो लोगों की मौत हो जाने के पश्चात एसडीएम पुष्पराजगढ़ सुधाकर सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर रही है। खंड चिकित्सा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों को दवाइयां एवं क्लोरीन की गोली दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें