फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: ओवरब्रिज निर्माण की धीमी रफ्तार से परेशान व्यापारी दुकान बंद कर जताएंगे विरोध, कहा- धंधा हो रहा चौपट

Sun, 28 Jul 2024 07:56 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले में बीते 4 वर्षों से फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है, जो कि काफी धीमी गति से हो रहा है। इससे व्यापारियों का काम-धंधा खत्म होता जा रहा है और इसी से परेशान होकर व्यापारियों ने दुकान बंद कर विरोध जताने का फैसला किया है।
विज्ञापन
अनूपपुर में व्यापारियों ने बैठक कर विरोध करने का तरीका चुना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर के नागरिक एवं व्यापारी रेलवे एवं सेतु निगम की कछुए की चाल में बन रहे फ्लाई ओवर ब्रिज को लेकर अब आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। नगर पालिका परिषद के पार्क में नगर विकास मंच की एक बैठक हुई। इसमें फ्लाई ओवरब्रिज के निर्माण की धीमी गति को लेकर व्यापारियों एवं नागरिकों ने सामूहिक निर्णय लिया है कि 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन बाजार बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि जब तक कि फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण में तेजी के साथ कार्य प्रारंभ नहीं हो जाता। नगर विकास मंच ने व्यापारियों से भी अपील की है कि कोई भी व्यापारी अपनी दुकानों से किसी को भी कोई सामान बंद के दौरान न दे एवं सामूहिक एकता का परिचय देते हुए चार वर्षों से लंबित फ्लाई ओवरब्रिज के निर्माण में गति लाने के लिए एकता दिखाए।

निर्माण अधूरा होने के कारण व्यापार हो रहा प्रभावित
व्यापारियों ने बताया कि फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण कार्य बीते 4 वर्षों से जारी है। इसके बावजूद अभी तक कछुए की चाल से इसका निर्माण किया जा रहा है। काफी कम संख्या में मजदूरों को लगाए जाने के कारण काम की रफ्तार काफी धीरे है। इसकी वजह से शहर दो हिस्सों में बैठ गया है और इस वजह से शहर के इस तरफ रहने वाले लोग दूसरी तरफ नहीं जाते हैं। इसके कारण नगर का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है। बैठक में नगर विकास मंच के संजीव द्विवेदी, दीपक शुक्ला, वेद प्रकाश द्विवेदी, वासुदेव चटर्जी एडवोकेट, राकेश गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें