फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: बाइक सवार युवकों से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो को जेल भेजा

Tue, 16 Jul 2024 08:47 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

एसडीओपी राजेन्द्रग्राम नवीन तिवारी ने बताया कि पुलिस ने लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। वारदात में शामिल एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मंदिर धर्मदास पुल के पास दो बाइक सवारों से कार सवार चार लोगों ने मारपीट करते हुए 3 हजार 500 रुपये और मोबाइल लूट लिए। घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों 23 वर्षीय मनोज पुत्र सूरज सिंह बंजारा निवासी गिरवी, 21 वर्षीय सोनू पुत्र संतकुमार महेश्वरी निवासी ग्राम मौहारी, और एक नाबालिग को गिरफ्तार है। उनके कब्जे से पुलिस ने घटना प्रयुक्त कार को जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, एक आरोपी अब भी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


यह है मामला
एसडीओपी राजेन्द्रग्राम नवीन तिवारी ने बताया कि ओमप्रकाश गोड़ निवासी कपरिया चौकी वेंकटनगर 11 जुलाई की रात भांजा लाल सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। दो बाइक में अपने चाचा शंकर सिंह, मामा राम सिंह और नाना नोहर सिंह के साथ ग्राम हवेली जा रहे थे। रास्ते में रात लगभग 10.30 बजे जैतहरी-राजेन्द्रग्राम रोड़ स्थित बैहार घाट पार कर बंजारी मंदिर के कार क्रमांक एमपी 65 जेडए 7862 उनका रास्ता रोककर कार में सवार चार लोगों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

तीन गिरफ्तार, एक फरार
शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। 14 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम गिरवी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें