फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अनूपपुर के तुलरा सेंट्रल बैंक में चोरी का प्रयास, ताला तोड़कर भीतर पहुंचे चोर, जानें पूरा मामला

Wed, 25 Sep 2024 08:20 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले के करन पठार थाना अंतर्गत तुलरा सेंट्रल बैंक में अज्ञात चोरों के द्वारा मंगलवार की मध्य रात्रि चोरी का असफल प्रयास किया गया। इसके बाद मामले की सूचना मिलने पर पुलिस बल व बैंक प्रबंधन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और बैंक प्रबंधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले के करन पठार थाना अंतर्गत ग्राम तुलरा में मंगलवार की मध्य रात्रि दो चोरों ने बैंक का ताला तोड़ते हुए वाहन चोरी करने का प्रयास किया। जहां ताला तोड़ने के साथ वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरा को भी उन्होंने तोड़ दिया। साथ ही अलार्म सिस्टम को भी तोड़ने का प्रयास किया। बैंक के सर्विलांस सिस्टम के द्वारा की जानकारी सिक्योरिटी एजेंसी को होने पर सिक्योरिटी एजेंसी के द्वारा पुलिस और बैंक प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई, तब रात्रि लगभग तीन बजे पुलिस और बैंक का स्टॉफ मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे।

विज्ञापन


दो आरोपी जो की रेनकोट और नकाब चेहरे पर ढककर बैंक परिसर में पहुंचे, जहां पहले उन्होंने बैंक के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरा को तोड़ा। इसके बाद बैंक में लगे हुए ताले को तोड़ते हुए बैंक के भीतर प्रवेश करने के साथ ही वहां लगे हुए अलार्म सिस्टम को तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद चोर कैश काउंटर में भी दाखिल हुए। जहां उन्होंने कैश काउंटर के दराज खोलकर उन्हें चेक किया। लेकिन वह खाली निकाला, इसके बाद पकड़े जाने के दर से वह मौके से फरार हो गए।

डॉग स्क्वॉयड फिंगर प्रिंट सहित टीम मौके पर पहुंची
इस मामले में करन पठार थाना प्रभारी संजय खलको ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा उन्हें रात्रि लगभग तीन बजे मामले की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंच कर देखा गया तो बैंक का ताला टूटा हुआ था। लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो आरोपी दिखाई पड़ रहे हैं। घटना की सूचना के पश्चात शहडोल से फॉरेंसिक एक्सपर्ट एवं डाग स्क्वॉयड सुबह मौके पर पहुंचे। इसके पश्चात मामले की जांच की जा रही है। बैंक अभी किराए की एक मकान में संचालित है, जहां समीप ही किराएदार भी रहते हैं।
विज्ञापन


रात्रि में बैंक में सुरक्षा के नहीं थे कोई इंतजाम
रात्रि के समय सेंट्रल बैंक शाखा तुलरा में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। रात्रि के समय यहां न तो चौकीदार उपस्थित रहता है और न ही सुरक्षा प्रहरी, जिसके कारण सूनेपन का फायदा उठाते हुए चोरों ने इस वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज तथा मौके पर की गई। जांच के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज करने के साथ ही उनकी तलाश कर रही है।

सेंट्रल बैंक शाखा बेनीबारी तथा बिजुरी कॉलरी में इस घटना के पूर्व भी चोरी का प्रयास हो चुका है। जहां दोनों ही स्थान पर कर कुछ भी समान नहीं ले जा सके। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक के द्वारा बैठक लेते हुए बिजुरी में सेंट्रल बैंक का संचालन जर्जर भवन में होने पर भवन को बदलने के निर्देश भी दिए गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें