फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम, जादू-टोने के शक में बड़ी मां को मौत के घाट उतारा, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 10:42 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

जादू-टोना के शक में दो भतीजों ने अपनी ही बड़ी मां की जान ले ली। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
मामले की तफ्तीश करती पुलिस और हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैतहरी थाना पुलिस ने जादू-टोना के शक में की गई बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार 3 अगस्त को ग्राम केरहा भेलमा निवासी कोमल सिंह ने सूचना दी कि उसकी रिश्ते की सास रामबाई गोंड की हत्या कर दी गई है। रामबाई अकेले रहती थीं और उनका परिवार से पुराना विवाद भी चल रहा था।

विज्ञापन


फरियादी ने बताया कि 2 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे उसने अपने घर के सामने मैदान में रामबाई के भतीजे सुरेश गोंड़ और फूल सिंह गोंड़ को उनके साथ मारपीट करते देखा था। दोनों मारपीट के बाद उन्हें उठाकर घर की ओर ले गए। इसके अगले दिन सुबह रामबाई का शव घर के सामने परछी के नीचे खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना के बाद जैतहरी पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुरेश सिंह गोंड़ (25 वर्ष) एवं फूल सिंह गोंड़ (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें: Indore: इंदौर-दाहोद रेलवे ट्रेक की सुरंग में यात्रियों को घुटन न हो, इसलिए लग रहे पंखे
विज्ञापन


जादू-टोने के शक में की हत्या
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें संदेह था कि उनकी बड़ी मां रामबाई गोंड़ जादू-टोना करती थीं। उनका कहना था कि रामबाई ने कुछ समय पहले कहा था कि परिवार के तीन लोगों में से एक की एक माह के भीतर मृत्यु हो जाएगी। आरोपियों के अनुसार पहले उनके पिता बुद्धू सिंह और बाद में रामकृपाल सिंह की मृत्यु हो गई, जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि रामबाई जादू-टोना कर रही हैं। इसी शक में दोनों ने मिलकर उनकी हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन


खेत जाने के दौरान घेरकर की थी मारपीट
2 अगस्त की सुबह जब रामबाई धान की रोपाई के लिए जा रही थीं, तब दोनों ने उन्हें रास्ते में रोककर घर चलने को कहा। मना करने पर उन्होंने डंडों तथा लात-घूंसों से छाती, पेट, पसलियों और जबड़े पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों से रामबाई की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों शव को उठाकर उनके घर के सामने परछी के नीचे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें