फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: 28 नग मवेशी की तस्करी कर ले जाते पिकअप और ट्रक वाहन जब्त, तस्कर फरार

Tue, 22 Oct 2024 08:12 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले के दो थाना क्षेत्र में पशु तस्करी करते हुए दो वाहनों सहित 28 मवेशी को चंगुल से छुड़ाया गया है। वाहन चालक सहित अन्य लोग भाग खड़े हुए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
जब्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर की करन पठार और कोतमा पुलिस ने मवेशियों को बूचड़खाने ले जाते हुए 28 नग मवेशियों के साथ ट्रक और पिकअप वाहन को जब्त किया है। कोतमा पुलिस ने मवेशी से लोड पिकअप वाहन को जब्त करते हुए मामले की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन


कार्रवाई के बारे में कोतमा पुलिस ने बताया कि मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि निगवानी तरफ से  एक पिकअप वाहन में मवेशी लोड़ कर परिवहन करते कोतमा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस स्टॉफ ने मौके से निगवानी रोड पर रेड कार्रवाई की गई। जहां पिकअप वाहन क्रमांक यूपी-12 सीटी-1746 के चालक व उसके साथी पुलिस के वाहन को देखकर रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पिकअप वाहन में छह नग मवेशी लोड पाया गया। जब्त मवेशियों को सुरक्षार्थ कांजी हाउस में रखवाया गया है।

इस मामले में अज्ञात वाहन के चालक के विरुद्ध मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 (क) 10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 घ, ड़, च के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक रविकरण दुबे, राजाराम, प्रदीप और राकेश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


22 नग मवेशियों का परिवहन करते ट्रक वाहन जब्त
करन पठार पुलिस ने पशुओं का अवैध परिवहन करते हुए ट्रक वाहन को जब्त करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई के बारे में पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग के ट्रक में भैंस पड़े क्रूरता पूर्वक लोड़ कर सरई, शहडोल होते हुए उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने लेकर जाया जा रहा है। इस पर पडरिया शहडोल स्टेट हाइवे ग्राम अमदरी के पास पहुंचकर तुलरा तरफ से एक सफेद रंग की ट्रक काफी तेजी से आती दिखाई दी, जिसे टार्च की रोशनी एवं वाहन तथा स्टॉपर की मदद से रोकने का प्रयास किया गया तो ट्रक क्रमांक यूपी-96 टी-6738 का चालक अपनी ट्रक को पुलिस को देखकर हाइवे से नीचे अमदरी रोड में उतार दिया तथा ट्रक को अमदरी रोड चरकूमर तिराहे के पास रोड में खड़ा करके अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

ट्रक के अंदर देखने पर भैस पड़े ठूस-ठूस कर क्रूरता पूर्वक ट्रक के बाड़ी में रस्सी से बंधे पाए गए।  ट्रक के अंदर 17 नग भैंस तथा पांच नग पड़े कुल 22 नग लोड़ पाए गए। इस मामले में वाहन चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें