फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: अपर कलेक्टर पर ऑपरेटर ने लगाए जूते मारने की धमकी देने के आरोप, जानें पूरा मामला

Tue, 28 May 2024 08:53 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

निरीक्षण करने के लिए गए अपर कलेक्टर पर कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर ने फोन पर बात करने से नाराज होकर अपर कलेक्टर द्वारा जूते मारने की बात कहने के आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत कलेक्टर कार्यालय में की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले में अपर कलेक्टर पर महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ ऑपरेटर ने निरीक्षण के दौरान मोबाइल फोन पर बात करने से नाराज होकर जूते मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए इस मामले की शिकायत कलेक्टर कार्यालय में की। शिकायतकर्ता ऑपरेटर लखनलाल साहू, जो की जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है।

विज्ञापन


बता दें कि शिकायत में आरोपित किया गया है कि 24 मई को अपर कलेक्टर अमन वैष्णव जो की जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण पर गए हुए थे। जहां अपनी सीट पर खड़े होकर सभी कर्मचारियों की तरह कंप्यूटर ऑपरेटर लखनलाल साहू ने भी अपर कलेक्टर का अभिवादन किया। इसके पश्चात आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत कनेक्शन के संबंध में संबंधित पर्यवेक्षक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर से विद्युत कनेक्शन के सत्यापन संबंधी विभागीय जानकारी लेने के लिए फोन पर बात करने लगा।

इससे नाराज होकर अपर कलेक्टर के द्वारा उसे जूता मारने और सुबह शाम दो-दो डंडे पड़ने की बात कही गई। इसकी शिकायत कलेक्टर कार्यालय में 27 मई को कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा दर्ज कराते हुए अपर कलेक्टर द्वारा सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले पर अपर कलेक्टर अमन वैष्णव का कहना है कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह बेबुनियाद हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें