फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: फसल नुकसान सर्वे में की जा रही लापरवाही और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन

Wed, 05 Nov 2025 10:47 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

पूर्व विधायक सुनील सराफ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बेमौसम बारिश से चौपट फसलों के सर्वे व मुआवजे की मांग की। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते अपराध, अवैध कारोबार, रेत चोरी और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई। 
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व विधायक और कांग्रेस जन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र में लगातार हो रही बेमौसम बारिश की अतिवृष्टि से हुई किसानों की फसल चौपट एवं क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील सराफ के नेतृत्व में बुधवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार दशरथ सिंह को सौंपा गया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे सुनील सराफ ने प्रशासन को चौपट हुई धान की फसल को दिखाते हुए जल्द से जल्द सर्वे कराते हुए मुआवजे राशि की मांग की गई। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को बताया कि किसानों की पूरी फसल चौपट हो गई है और सर्वे के लिए पहुंचने वाले अधिकारी अपनी रिपोर्ट में 10 से 20 प्रतिशत फसल के क्षतिग्रस्त होने का उल्लेख कर रहे हैं यह किसानों के साथ सरासर नाइंसाफी है यदि किसान की पूरी फसल खराब हुई है तो सर्वे रिपोर्ट में पूरी फसल के खराब होने का विवरण दर्ज किया जाए।

ये भी पढ़ें- ये कैसा इश्क: दो बच्चों की मां से परवान चढ़ा युवती का प्यार, एक न हो सकी तो जहर देकर मारा, चौंका देगी कहानी
विज्ञापन


ज्ञापन में उल्लेख किया कि कोतमा क्षेत्र अंतर्गत कई ग्रामों में पिछले एक सप्ताह तक रुक रुककर हुई असमय बारिश के कारण किसानों के खेत एवं खलिहान में रखी फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। इसके चलते किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। प्रभावित किसानों के खेतो का सर्वे कर उनकी क्षति की भरपाई हेतु उचित मुआवजा राशि जल्द प्रदान कर अन्नदाताओं किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


कोयलांचल क्षेत्रों में दम तोड़ती एवं बिगड़ी कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई। साथ ही आरोप लगाया कि चोरी, रंगदारी वसूली, जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री चरम पर है। व्यापारी पर जानलेवा हमला, न्यायाधीशों के बंगले में अपराधियों ने हमला कर कानून व्यस्था की कलई खोल कर रख दी है। खुलेआम रात दिन रेत की चोरी बदस्तूर जारी है। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अपराधियों ने खुलेआम गुंडागर्दी कर आतंक मचाया जा रहा है। अनैतिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मनोज सराफ, मनोज सोनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष , नीलेश पांडे,रूपा गुप्ता, पूजा गुप्ता, जयकुमार, सहेंद्र बंसल, साजिद वारसी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें