अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूने घर में चोरी करने के मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के साथ ही चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा बताया गया कि बाबू लाइन निवासी कृष्णा कुमार सिंह पिता स्वर्गीय रामेश्वर सिंह उम्र 28 वर्ष मां का स्वर्गवास होने पर आठ मई को अपने परिवार सहित गृहग्राम नोनार थाना पीरो जिला भोजपुर बिहार चले गए थे।
बता दें कि 25 मई की सुबह करीबन सात बजे अपने बाबू लाइन घर पहुंचे तो घर का ताला खोलकर अन्दर जाकर देखा तो घर से लगे हुए स्टोर रूम की सीट कटी हुई थी। स्टोर रूम में रखी पेटी का कुन्दा उखड़ा हुआ था, जिसमें रखे हुए बर्तन एवं सोने चांदी के जेवर तथा नगद रुपये चोरी कर लिए जाने पर धारा- 457 और 380 का अपराध कायम कर विवेचना किया गया।
छत्तीसगढ़ के मनेद्रगढ़ से गिरफ्तार किया गया आरोपी
रामनगर पुलिस द्वारा चोरी के इस प्रकरण में तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते दीपक कुमार सिंह गोंड पिता विजय विजय सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 विवेकानन्द महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी के द्वारा अपने कथन में एक अन्य साथी रवि केवट निवासी शांतिनगर मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी (छग) के साथ चोरी करना बताया। इनके कब्जे से चोरी गए सामान के साथ ही चोरी में प्रयुक्त मोटर साइकिल क्र० सीजी-16 सीपी-5416 जब्त किया गया। आरोपी दीपक सिंह गोंड को गिरफ्तार कर न्यायालय कोतमा में पेश किया गया है। प्रकरण के आरोपी रवि केवट निवासी चौघडा शांतिनगर मनेन्द्रगढ़ की पता तलाश की जा रही है।
यह रहे कार्रवाई में शामिल
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में सहयाक उप निरीक्षक धर्मेन्द्र महोबिया, सनत द्विवेदी, श्रीश्याम शुक्ला, अमित पटेल, निरंजन खलखो, पोगेन्द्र मिश्रा, बसन्त कोल, मनोज उपाध्याय,अनुराग भार्गव, अनुराग सिंह, विनोद मरावी, रिन्कू गोले, राहुल प्रजापति, नारेन्द्र सिंह और अंशू कुमार शामिल रहे।