फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: चार महीने पहले हुई चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित चोरी के जेवर खरीदने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jan 2025 04:11 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

कोतवाली पुलिस ने 4 महीने पुरानी चोरी का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सोनू सिंह और चोरी का माल खरीदने वाले राजेश सोनी व उनकी पत्नी सुधा को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने बरामद हुए। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
चोरी के बरामद सामान के साथ पुलिस टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4 महीने पूर्व हुई एक बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चोरी का माल खरीदने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 3 लाख रुपये मूल्य के गहने भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


11 अगस्त 2024 को दीपक सोनी (31), निवासी वार्ड नंबर 13, बस्ती रोड, अनूपपुर, ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मैहर दर्शन के लिए गए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। जब अगले दिन लौटे, तो घर का ताला टूटा हुआ पाया और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा 331(4) और 305(A) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने चोरी के मुख्य आरोपी सोनू सिंह (21), निवासी छपराटोला, लखनपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सोनू ने चोरी के गहने राजेश सोनी (48) और उनकी पत्नी सुधा सोनी (45), निवासी वार्ड नंबर 15, पुरानी बस्ती, अनूपपुर को बेचने की बात कबूली। पुलिस ने राजेश और सुधा को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सोनू सिंह के अन्य साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए, जिनमें पायल, पाजेब, करधन, बच्चों और बड़ों के चूड़े, गले की चेन, ब्रेसलेट, सोने के 5 जोड़ी कान के टॉप्स शामिल हैं।  इस कार्रवाई को कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण साहू, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, शेख रशीद, रितेश सिंह, महिला आरक्षक अंकिता सोनी और आरक्षक अब्दुल शामिल रहे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें