फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: एनएच-43 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई पिकअप, 12 से अधिक घायल

Fri, 27 Mar 2026 10:06 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर के फुनगा क्षेत्र में NH-43 पर पिकअप वाहन खड़ी बस से टकराया, जिसमें 12 लोग घायल हुए। सभी बरहो कार्यक्रम में जा रहे थे। घायलों का उपचार जारी है, एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। 
विज्ञापन
घटना में घायल यात्री
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर के फुनगा चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-43 पर गुरुवार रात 10 बजे तेज रफ्तार पिकअप ट्रक में पीछे से जा टकराया। इस घटना में 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही फुनगा चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस टीम ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन


यह हुए घायल
इस घटना में रामनंद कोल (40), शिवाजी कोल (17), बबली कोल (37), नारायणी कोल (50), देवकुमारी कोल (19), प्रमिला अगरिया (13), रामदीन कोल (50), सुनील कोल (17), कस्तूरी कोल (40), गोधनी (30), सुशीला कोल (32), ऋतुवती अगरिया (30) और राधा कोल (70) सभी निवासी ग्राम निगवानी घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें- अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत; चार गंभीर घायल
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही फुनगा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा में दाखिल कराया है। चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते, सहायक उप निरीक्षक कोमल अर्जरिया, प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह, ट्रैफिक मित्र महेंद्र पनिका सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम घायलों के बयान दर्ज करने के साथ ही अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बरहो में शामिल होने जा रहे थे सभी
घायलों ने बताया कि सभी बरहो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करहीबाह जा रहे थे। जहां रास्ते में तेज रफ्तार वाहन सामने खड़े बस से जा टकराया। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें