फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: शादी समारोह से बैग में रखे सोने के जेवर चोरी, अमरकंटक के होटल में रुका था परिवार

Sun, 05 May 2024 09:46 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, अनूपपुर

सार

पवित्र नगरी अमरकंटक में वैवाहिक समारोह में आए हुए एक परिवार के बैग चोरी हो गए। बैग में दो सोने के कंगन रखे थे। जिसकी शिकायत अमरकंटक थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में रायपुर से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आकर रुके परिवार के बैग में रखे हुए सोने के जेवर अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए। शिकायत अमरकंटक थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता दीपक शर्मा (55) निवासी पुरानी बस्ती लिली चौक रायपुर ने बताया कि बेटी स्वाति शर्मा की दो नग सोने की चूड़ी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए। वह सभी बेटी स्वाति शर्मा के देवर की शादी में अमरकंटक आए हुए थे। यहां बेटी स्वाति शर्मा पति सिद्धार्थ शर्मा के साथ बिलासपुर से आई थी, जो कि अमरकंटक के एक होटल में रूम नंबर 104 में रुके हुए थे और उनका सामान भी वहीं था। शादी में बेटी ने सोने की चार चूड़ी रखी थी, जिसमें दो चूड़ी ढाई तोला की थी, जो कि बैग में नहीं मिला। शिकायत पर पुलिस में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 454, 380 का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें