फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: पांच ट्रकों में अवैध कबाड़ भरकर भेजा जा रहा था बाहर, पुलिस ने दबिश देकर पकड़े पांच आरोपी

Sun, 28 Sep 2025 07:54 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर में पुलिस ने ग्राम पोड़ी के पास पांच ट्रकों से अवैध लोहे का कबाड़ पकड़ा। 25 लाख का कबाड़ और 76 लाख के ट्रक जब्त हुए। पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि मुख्य आरोपी मोहम्मद सादिक मंसूरी उर्फ जानू फरार है। पुलिस पूछताछ और तलाश जारी है। 
विज्ञापन
कार्यवाही करती हुई कोतवाली पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के किनारे ग्राम पोड़ी के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। यहां मोहम्मद सादिक मंसूरी उर्फ जानू कबाड़ी के सांई धर्मकांटा के पास पांच ट्रकों में अवैध रूप से लोहे का कबाड़ लोड किया जा रहा था। कोतवाली पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया और ट्रकों में भरा माल जब्त कर लिया। जब्त किए गए लोहे के कबाड़ की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा ने बताया कि गुप्त सूचना पर विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने देर रात छापेमारी कर पांच ट्रकों को पकड़ा। इनमें ट्रक क्रमांक सीजी 06 एचसी 8719, सीजी 31 बी 6872, एमपी 65 एच 0179, एमपी 18 जीए 2640 और यूपी 14 ईटी 1603 शामिल हैं। पुलिस ने जीवन बैगा, निवासी ग्राम बेलिया, थाना अमलाई, जिला शहडोल, रमेश प्रसाद, निवासी ग्राम सेमरिया टोला, जिला शहडोल, दुर्गेश बैगा, निवासी ग्राम अमिलिहा, थाना चचाई, पुष्पराज सिंह मार्को, निवासी चांपा, थाना सोहागपुर, जिला शहडोल, नोहर सिंह उईके, निवासी ग्राम पोड़ी, थाना कोतवाली अनूपपुर को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- नौ दिन पहले छोटे भाई की गोली मारकर हुई थी हत्या, अब बड़े की संदिग्ध मौत; परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन


दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक
जब पुलिस ने ट्रकों में भरे लोहे के पाइप, एंगल, गाटर, पुराना कबाड़, चादर और पुरानी साइकिलों आदि के दस्तावेज मांगे, तो कोई भी चालक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उन्होंने कबाड़ को मोहम्मद सादिक मंसूरी उर्फ जानू कबाड़ी का बताया, जो अनूपपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन


कुल जब्ती 1 करोड़ से अधिक
पुलिस ने कुल 25 लाख 2 हजार 625 रुपये का अवैध लोहे का कबाड़ और पांचों ट्रकों को भी जब्त किया, जिनकी कीमत लगभग 76 लाख रुपये है। इस प्रकार जब्ती की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने पांचों चालकों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले का मुख्य आरोपी मोहम्मद सादिक मंसूरी उर्फ जानू अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें