फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: 16 साल की बेटी के साथ एक महीने से दुष्कर्म कर रहा पिता गिरफ्तार, बच्च्पन में हो गई थी मां की मौत

Wed, 07 Aug 2024 08:44 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

नाबालिग बालिका ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। एक महीने से उसका पिता घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इससे तंग आकर वह अपनी बहन के साथ थाने पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर थाना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की नाबालिग बालिका अपनी दस वर्षीय छोटी बहन के साथ बारह किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस के पास पहुंची। इसके बाद उसने थाना कोतवाली पुलिस को जो आपबीती बताई वह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। नाबालिग पीड़िता ने बताया कि बीते एक महीने से उसका पिता उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। रात में ही एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा और टीआई कोतवाली अनूपपुर अरविन्द जैन के साथ महिला थाना उपरीक्षक अनुराधा परस्ते समेत पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घर से फरार हो चुके आरोपी पिता को गांव के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बचपन में ही गुजर गई थी मां
नाबालिग बालिका ने महिला पुलिस अधिकारी को बताया कि बचपन में ही मां की मृत्यु हो जाने के बाद विगत एक महीने से पिता घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पिता की हरकतों से तंग आकर पीड़िता अपनी बहन के साथ किसी तरह घर से निकली और पुलिस के पास पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें