फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के वाहन चालक से चेक पोस्ट पर मारपीट, अपराध दर्ज करने की मांग

Sun, 03 Mar 2024 06:50 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

MP News: शनिवार को जैतहरी थाने में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य के ट्रक चालक से जैतहरी के खूटाटोला चेक पोस्ट में मारपीट किए जाने की मांग को लेकर जैतहरी थाने में धरने पर बैठ गए। लगभग 2 घंटे तक धरने पर बैठने के पश्चात इस मामले में पुलिस के द्वारा अपराध दर्ज किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया।

विज्ञापन
धरने पर बैठे भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामले के संबंध में बताया गया कि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य का ट्रक क्रमांक सीजी 10 जीपी 7939 जोकि शुक्रवार की रात्रि को एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत रामपुर ओपन कास्ट से कोयला लेकर के अकलतरा जा रहा था। जहां जटहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटा टोला अंतर राज्यीय चेक पोस्ट पर कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा वाहन चालक नरेंद्र वैश्य के वाहन को एंट्री वसूली के लिए रोक लिया गया।

विज्ञापन


जिसके बाद वाहन के सभी दस्तावेज पूरे होने पर वाहन चालक ने वाहन को जाने देने के लिए कहा, जिस पर कर्मचारियों ने मारपीट करते हुए वाहन के दस्तावेज ले लिए साथ ही ट्रक को भी वहां से नहीं जाने दिया। जिसकी शिकायत शनिवार को वाहन चालक के द्वारा जैतहरी थाने में दर्ज कराई गई। जिस पर अपराध दर्ज न करने पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आधा राम वैश्य, स्थानीय भाजपा नेता आनंद अग्रवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष रविंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए और जैतहरी पुलिस की कार्रवाई के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।

आश्वासन मिलने के पश्चात समाप्त हुआ आंदोलन
भाजपा नेताओं के द्वारा थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किए जाने के लगभग 2 घंटे के पश्चात इस मामले पर पुलिस के द्वारा अपराध दर्ज करने का आश्वासन दिए जाने पर भाजपा नेताओं ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें