फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: लव ट्रायंगल में दो युवकों की हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 10:36 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले में दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल युवक और उसके साथी नाबलिग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की प्रेमिका को परेशान करने के करण इस वारदात को अंजाम दिया गया था। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में दोनों युवकी की हत्या लव ट्रायंगल में की गई थी। इस हत्याकांड शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग है। 
विज्ञापन


दरअसल,  कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरबसपुर के जंगल और चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय ग्राउंड विवेक नगर में दो युवकों के शव सोमवार को मिले थे।  मंगलवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान ने बताया कि बरबसपुर में मिले रक्तरंजित शव की पहचान रवींद्र खांडे, पिता कलम खांडे (23) निवासी ग्राम धौराभाट खुर्द जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। वहीं, चचाई थाना अंतर्गत विजय ग्राउंड के पास जंगल में मिले दूसरे शव की पहचान भी रवींद्र खांडे के परिजनों से कराई गई। यह शव संजीत उर्फ नीलकंठ जांगड़े, पिता मारखंडे जांगड़े (23), निवासी ग्राम लखनपुर जिला मुंगेली छत्तीसगढ़) का था।

कॉल डिटेल से पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने मृतक रवींद्र खांडे के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद आरोपी अश्वनी कोल पिता टीकमदास कोल, (20) निवासी विवेक नगर समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने दोनों युवकों की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे के धारदार हथियार और बाइक (क्रमांक MP 18 ZC 1384) भी जब्त कर ली।
विज्ञापन


प्रेमिका को परेशान करता था युवक
पुलिस पूछताछ में अश्वनी कोल ने बताया कि वर्ष 2003 में एक शादी समारोह में उसकी पहचान एक युवती से हुई थी, जो भार्गव अस्पताल, बिलासपुर में काम करती थी। दोनों में प्रेम संबंध बन गए, लेकिन उसी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वाला रवींद्र खांडे युवती को पिछले कुछ महीनों से जबरन दोस्ती और प्रेम संबंध का प्रस्ताव देकर परेशान कर रहा था। युवती ने इस बात की शिकायत अपने प्रेमी अश्वनी कोल से की। अश्वनी कोल ने रवींद्र खांडे की हत्या की साजिश रची और उसे बातचीत के बहाने अनूपपुर बुलाया। 23 मार्च की शाम 6:30 बजे रवींद्र खांडे अपने दोस्त संजीत जांगड़े के साथ ट्रेन से अनूपपुर पहुंचा। अश्वनी कोल और उसका नाबालिग दोस्त बाइक से वहां पहुंचे और उन्हें बरबसपुर के जंगल में ले गए। वहां धारदार हथियार से रवींद्र खांडे पर अनगिनत वार कर उसकी हत्या कर दी। संजीत जांगड़े उसे बचाने की कोशिश करने लगा, लेकिन आरोपियों ने उसे डराकर शांत कर दिया और फिर बाइक से विवेक नगर विजय ग्राउंड के जंगल में ले गए। वहां, उसी हथियार से संजीत की भी हत्या कर दी। इस हत्याकांड का खुलासा करने पर पुलिस महानिरीक्षक (IG) शहडोल अनुराग शर्मा ने पूरी टीम को 30,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


ये वीडिया भी देखिए...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें