फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: रेलवे फाटक तोड़ते हुए ट्रेन से टकराई कार, हादसे में एक युवक की मौत और एक घायल

Sun, 07 Apr 2024 01:01 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर में तेज रफ्तार कार बेलिया रेलवे क्रॉसिंग पर हादसे का शिकार हो गई। फाटक को तोड़ते हुए कार हीराकुंड एक्सप्रेस से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार रात अनूपपुर जैतहरी मार्ग पर जैतहरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार बेलिया फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के आने के दौरान क्रॉसिंग बंद होने से तेज रफ्तार कार फाटक को तोड़ते हुए  हीराकुंड एक्सप्रेस से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार 6 अप्रैल की रात्रि 11:41 पर गाड़ी संख्या 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस बेलिया फाटक रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी। इस दौरान जैतहरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 65सी3984 रेलवे क्रॉसिंग को तोड़ते हुए हीराकुंड एक्सप्रेस से टकरा गई। हादसे में कार में सवार नरेंद्र वर्मा की मौत हो गई, जबकि रामप्रवेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल अनूपपुर के अधिकारी और अनूपपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक और घायल युवक को कार से बाहर निकलकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर आरपीएफ, सिग्नल विभाग, एआरएम और एडीएमओ शहडोल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं, ट्रैन से टकराकर क्षतिग्रस्त कार रेलवे ट्रैक पर आ गई थी, जिसे रेलवे टीम द्वारा हटाया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें