फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur Road Accident: अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत, दुकान से घर जा रहा था

Thu, 04 Jan 2024 05:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी दुकान से घर जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में बुधवार रात पसला गांव के पास अनूपपुर में अपनी पान दुकान बंद कर पसला स्थित घर जा रहे 48 वर्षीय सुरेश यादव पिता सीताराम यादव की कोतमा की ओर से आ रहे अज्ञात  वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण की डायरी कोतवाली थाना अनूपपुर को अग्रिम कार्रवाई हेतु भेजा गया है।

बताया गया कि मृतक अनूपपुर में पान की दुकान का संचालन करता था। बस स्टैंड में उसकी पान की दुकान थी, जहां से वह प्रतिदिन दो पहिया वाहन से रात्रि के समय घर जाया करता था। बुधवार की रात भी वह दुकान को बंद कर घर जाने के लिए निकला। लेकिन घर पहुंचने से कुछ दूरी पर ही अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें