फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: नवविवाहिता की मौत में दहेज हत्या का एंगल, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप

सार

अनूपपुर में नवविवाहिता की मौत पर परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ससुराल वाले महिला को प्रताड़ित करते थे। एसपी से इस मामले की जांच कराने की अपील की गई है।  
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर के राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नौगांव में नवविवाहिता की हत्या के मामले में परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता धनपत महरा निवासी कॉलेज कॉलोनी धनपुरी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सरस्वती महरा उर्फ स्वाति का विवाह 5 जून 2017 को पुष्पराजगढ़ तहसील के ग्राम नौगांव निवासी देवेंद्र चंद्रवंशी के साथ हुआ था। विवाह के बाद आए दिन सरस्वती के ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते थे। उसके साथ मारपीट तथा गाली-गलौज की जाती थी। प्रताड़ित करने की बात परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को बताई है। उन्होंने यह भी कहा कि 22 जनवरी 2024 को पहले तो सोने की चेन दी गई थी। इसके बाद देवेंद्र के छोटे भाई के विवाह के लिए दो लाख रुपए की मांग करने लगे। इस पर सरस्वती के पिता ने इतनी रकम दे पाने में असमर्थता जताई। इसके बाद 26 मार्च 2024 को सरस्वती के देवर पुरुषोत्तम ने फोन पर सरस्वती के बीमार होने की बात कही। जब वह देखने पहुंचे तो सरस्वती का शव फंदे पर झूलता मिला था। 

हत्या का अपराध दर्ज करने की मांग
सरस्वती के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार को शिकायत की गई है। इसमें कहा गया है कि ससुराल में प्रताड़ित होने के बावजूद सरस्वती यह सब सहती रही। कई बार लड़ाई-झगड़े के बाद परिजनों ने समझौता भी कराया। इसके बाद भी दहेज लोभी ससुराल के लोगों ने उसकी हत्या कर दी। अब तक पीएम रिपोर्ट की जानकारी भी परिजनों को नहीं मिली है। इस मामले में दोषी लोगों के विरुद्ध कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें