फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur: जूस पीने के बाद ग्राहक ने मन मुताबिक नहीं दिये पैसे, गुस्साए दुकानदार ने धारदार हथियार से किया हमला

Sat, 25 May 2024 10:15 AM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

Anuppur: जिले के फुनगा में जूस पीने वाले ग्राहक पर दुकानदार ने मन मुताबिक पैसे नहीं मिलने पर नींबू काटने के लिए रखे हुए चाकू से जानलेवा हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामले के संबंध में बताया गया कि फरियादी ईश्वरदीन केवट पिता भीमसेन उम्र 24 वर्ष निवासी बिजौडी फुनगा में गन्ना जूस पीने गया था। जहां जूस पीने के बाद दुकानदार पुरुषोत्तम उर्फ लाला गुप्ता निवासी फुनगा और ग्राहक में जूस के रेट को लेकर बहस होने लगी। ग्राहक कम पैसे दे रहा था और दुकानदार ज्यादा पैसे मांग रहा था, इसी को लेकर के दोनों में विवाद होने लगा। जिस के बाद नींबू काटने वाले चाकू से दुकानदार ने ग्राहक के हाथ पर गंभीर रूप से हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया। जिसे स्थानी लोगों के द्वारा चिकित्सालय में दाखिल करायागया।
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया अपराध
इस मामले में फुनगा पुलिस चौकी में पीड़ित ईश्वरदीन केवट के द्वारा जूस दुकान संचालक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार पुरुषोत्तम उर्फ लाला गुप्ता के विरुद्ध धारा 294,324,506 का अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें