फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: पुलिस ने तीन किलो गांजे के साथ पकड़ा युवक को, पकड़ने वाली टीम को मिलेगा पुरस्कार

Tue, 09 Apr 2024 04:30 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती क्षेत्र में पुलिस ने तीन किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई करने वाली टीम को एसपी की ओर से विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
तीन किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी बस्ती में मादक पदार्थ गांजा बिक रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके पास से तीन किलो गांजा जब्त किया है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती में गांजा बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। आरोपी की धर-पकड़ के लिए टीम गठित की गई। जहां टीम ने सुनील कहार उर्फ शेरा पिता स्वर्गीय मुरारीलाल कहार, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 14, पुरानी बस्ती अनूपपुर से कागज के कार्टून में रखकर ले जा रहे तीन किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 36000 रुपये एवं मादक पदार्थ गांजा के क्रय विक्रय से प्राप्त 70 हजार 500 रुपये नगदी के साथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुनील कहार को पुलिस रिमांड में लिया गया है। मादक पदार्थ गांजा के व्यापार में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवार ने अनूपपुर नगर में मादक पदार्थ गांजा का अवैध कारोबार करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए टीआई कोतवाली और उनकी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें