फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: मामूली विवाद को लेकर युवक की हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम

Sat, 15 Mar 2025 05:29 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

अनूपपुर जिले में कोतमा थाना एरिया अंतर्गत मामूली विवाद में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या से गुस्साए परिजनों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली त्योहार के अवसर पर मामूली विवाद को लेकर बीच-बचाव करने वाले 30 वर्षीय विक्की केवट की डंडे से पीटकर हत्या कर दिया गया। मामले में परिजनों ने अनूपपुर कोतमा सड़क को आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन


घटना के बारे में बताया जाता है कि 14 मार्च होली के धूलंडी रंग पर्व के पावन अवसर पर शाम पांच बजे केशवाही तिराहा बंजारा होटल के पास गणेश पाण्डेय पान दुकानदार से बुरहानपुर निवासी अमृतलाल प्रजापति ने पान की मांग की। दुकानदार ने पान देने से मना कर दिया, जिस पर दोनों में बहस हो गई। अमृतलाल लौटकर वापस चला गया। कुछ ही देर के बाद तीन मोटर साइकिल पर छह लोग सवार होकर आए और गणेश पांडे से मारपीट करने लगे। तभी वहीं पर खड़े विक्की केवट उम्र 30 वर्ष निवासी नगर पालिका कोतमा के वार्ड क्रमांक 6 के द्वारा बीच बचाव किया गया।

यह भी पढ़ें: बग्घी पर सवार होकर पहुंचे दमोह एसपी, एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं
विज्ञापन


जहां अमृतलाल सहित छह अन्य लोग लकड़ी के डंडे से मारपीट किया, जिससे गणेश पांडे एवं विक्की केवट को सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा ले जाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने विक्की की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 15 मार्च को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में विक्की की मौत हो गई।
विज्ञापन




मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों ने कोतमा-अनूपपुर मार्ग बंजारा तिराहा के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के दौरान आनन-फानन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी सहित पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके साथ चार बच्चों की पढ़ाई के लिए शासन की योजना का लाभ दिलाए जाने का आश्वासन भी दिया गया। तब जाकर कहीं चक्काजाम विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।

यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों पर प्रकरण दर्ज करने की मांग पर अड़े वकीलों ने किया एमजी रोड पर चक्काजाम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें