फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: अपने ही घर खून से लथपथ तड़पती रही किशोरी, खेत से लौटी मां तो बताई युवक की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2025 09:47 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

सार

आरोपी ने नाबालिग के अकेले होने का फायदा उठाते हुए उसके साथ दरिंदगी की। घटना के समय नाबालिग की मां और दादी खेत में धान काटने गई थी।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोयलांचल क्षेत्र के बिजुरी थाना अंतर्गत 12 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पास में ही रहने वाले आरोपी सूरज पटेल 30 वर्ष ने घर में अकेला पाकर मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय नाबालिग की मां और दादी घर पर नहीं थीं। घर में अकेलेपन का फायदा उठाते हुए आरोपी सूरज पटेल ने दरिंदगी को अंजाम दिया। मां को घटना की जानकारी होने पर थाने पहुंचकर दुष्कर्म, पॉक्सो सहित एसटी, एससी की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना के समय परिजन खेत में धान काटने गए थे। पीड़िता के भाई बहन घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर घर में घुस गया और दुराचार किया। घटना की जानकारी किसी को नहीं बताने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजन जब घर लौटे तो पीड़िता खून से लतपथ हालत में दर्द से तड़प रही थी। मां ने जब उससे मामले की जानकारी ली तो किशोरी ने बताया कि बताया सूरज पटेल घर पर आया और उसने उसके साथ गलत काम किया।

ये भी पढ़ें- 50 हजार की धरम और पांच दिन का इंतजार तय करेगा दोषी कौन? पंचों ने भरवाया पंचनामा; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मां और घर के अन्य सदस्यों थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता से घटना की जानकारी लेने के बाद उसे चिकित्सालय ले जाया गया। थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, दुराचार सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल, न्यायालीन कथन कराया गया है। घटना से बालिका के मन में गहरा असर पड़ा है गुमसुम होने के साथ डरी सहमी सी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें