कोतवाली पुलिस ने मोटर साइकिल चोर गिराह का पर्दाफाश करते हुए 8 चोरी की मोटर साइकिल जब्त करते हुए इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन वाहनों को सस्ते दामों में आरोपी के द्वारा विक्रय कर दिया गया था, जिनके कब्जे से इन वाहनों को जब्त किया गया है। चोर गिरोह के सरगना राकेश कुमार पनिका पिता तुलसी पनिका उम्र 43 साल निवासी भोगड़ाटोला, देवरी धनगवां थाना बुढार जिला शहडोल को रेलवे स्टेशन अनूपपुर के पास संदिग्ध हालत में मोटर साइकिल चोरी के फिराक में घूमते पकड़ते हुए पूछताछ करने पर 08 मोटर साइकिल अनूपपुर से चोरी कर शहडोल के विभिन्न लोगो को सस्ते दामों में विक्रय करने की बात स्वीकार की।
चोरी की बाइक खरीदने वालों से जब्त हुई बाइक
8 जुलाई 2024 को आकाश कुमार कोल पिता श्यामलाल कोल उम्र 24 साल निवासी ग्राम छुलहा के वाहन एम.पी. 18 एम. क्यू 4529 को बसन्तू उर्फ सतेन्द्र दाहिया पिता जगदीश दाहिया उम्र 37 वर्ष निवासी धनपुरी थाना धनपुरी जिला शहडोल से जप्त की गई। 14 जून 2024 को प्रभा लकड़ा पति स्व. अबनेजर तिग्गा उम्र 39 साल निवासी ग्राम ताराडांड़ की एम.पी. 65 एम.सी. 9547 वाहन को लाला वर्मन पिता रामप्रसाद वर्मन उम्र 40 वर्ष निवासी बुढार जिला शहडोल से जप्त किया गया। राजकुमार केवट पिता मोहन केवट उम्र 19 वर्ष पाईन्टस मैन जैतहरी रेल्वे स्टेशन की एम.पी.65एम सी 7742 शिवकुमार साहू पिता बिसाहू साहू उम्र 55 वर्ष निवासी अमलाई से जब्त किया गया। दिनेश सिंह राठौर पिता हेमसाय राठौर उम्र 32 वर्ष निवासी क्योंटार जैतहरी की मोटर साइकिल एम.पी. 65 एम सी 6683 को काशीराम सिंह पिता गोरेलाल सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी हरद थाना भालूमाड़ा से जब्त किया गया। इसके साथ ही सरगना राकेश कुमार पनिका द्वारा चोरी की गई मोटर साइकिल, जिसका इंजन नम्बर एवं चेचिस नम्बर मिटा दिया गया है उसको राकेश चौधरी पिता श्यामलाल चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी बुढार से जब्त किया गया। मुख्य आरोपी राकेश कुमार पनिका से तीन अन्य मोटर साइकिल एम.पी. 65 एम सी 7742, एम.पी. 65 एम सी 6683 व हीरो कंपनी की बिना नम्बर काले रंग की मोटर साइकिल को धारा 35 (1) ड 303(2),327 (2) में जब्त किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियो को पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर मोटर साइकिल चोरी की अन्य वारदातों में पूछताछ की जा रही है।
इस तरह से देता था वारदात को अंजाम
मुख्य आरोपी राकेश पनिका रेलवे स्टेशन के आस पास खड़ी मोटर साइकिल को मास्टर चाबी से खोलकर चोरी कर ले जाता था, जिसके लिए वह रेलवे स्टेशन के आस पास घूमता रहता था और जब भी कोई व्यक्ति रेल्वे स्टेशन के ऊस पार अपनी मोटर साइकिल को खड़ी कर रेलवे स्टेशन चला जाता था, तब मौका देखकर मोटर साइकिल को चोरी कर ले जाता था। चोर गिरोह से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी राकेश पनिका मोटर साइकिल चोरी किए जाने के बाद पकड़ा न जाए इसलिए मोटर साइकिल मैकेनिक लाला वर्मन निवासी बुढार के गैराज में सुधरने के नाम पर खड़ा कर देता था और बाद में मौका पाकर सस्ते दामो में मोटर साइकिल को बेच दिया करता था।