फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: हिमाचल युवा कांग्रेस ने पहला वोट कैंपेन का किया शुभारंभ

Thu, 02 Nov 2023 11:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 पार्टी मुख्यालय में भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से चलाए यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो, सुपर शक्ति शी, मीडिया, सोशल मीडिया, जिला और विधानसभाओं में होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। 
विज्ञापन
युवा कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को देखते हुए हिमाचल युवा कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से चलाए यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो, सुपर शक्ति शी, मीडिया, सोशल मीडिया, जिला और विधानसभाओं में होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही पहला वोट कैंपेन की विधिवत शुरुआत की गई है। इसको लेकर हिमाचल युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश, जिला और विधानसभा पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी विनीत कम्बोज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


कम्बोज ने पहला वोट कार्यक्रम के बारे में कहा की कैसे युवा कांग्रेस इस कार्यक्रम के माध्यम से पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं को अपने साथ जोड़गी। उन्होंने युवा कांग्रेस के प्रदेश में चल रहे कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा युवाओं को फर्स्ट वोट फाॅर इंडिया कार्यक्रम से जोड़ने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पंजाब एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इकबाल, शिमला और मंडी लोकसभा यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो के प्रभारी और राष्ट्रीय संयोजक अविनाश, प्रदेश उपाध्यक्ष जयवर्धन खुराना, रजनीश मेहता, अखिल अग्निहोत्री, राहुल चौहान, मीडिया चेयरमैन चंदन राणा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें