फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ा हुआ तो हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा पति, कहने लगा यह बात

Tue, 01 Dec 2020 04:51 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक शख्स ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद ऐसा कदम उठा लिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, वह युवक झगड़े के बाद हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त हाईटेंशन में करंट नहीं था। इस दौरान युवक करीब 80 फीट ऊपर चढ़ गया और पत्नी के मायके जाने पर जान देने की धमकी देने लगा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे तक युवक को समझाया गया, जिसके बाद वह टावर से नीचे उतरा। 

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के बड़वानी में बालसमुद पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टमेला आता है। यहां एक शख्स और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। ऐसे में महिला ने मायके जाने की धमकी दे डाली। इससे नाराज होकर युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर करीब 80 फीट की ऊंचाई तक चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। 

टावर से बार-बार कही यह बात

ग्रामीणों ने बताया कि टावर पर चढ़ने के बाद युवक बार-बार एक ही बात कह रहा था। उसका कहना था कि अगर पत्नी मायके गई तो वह टावर से कूद जाएगा। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों के पसीने छूट गए। इसके बाद युवक की पत्नी को मामले की जानकारी दी गई, जिससे वह भी मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

जब युवक किसी के भी समझाने पर टावर से नीचे नहीं उतरा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बड़ी मुश्किल से टावर से नीचे उतारा जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के वक्त हाईटेंशन लाइन में करंट नहीं था, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें