फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2022: फेसबुक पर आई भाजपा की अंदरूनी लड़ाई, हार के बाद लगा रहे है आरोप-प्रत्यारोप

Sun, 24 Jul 2022 04:54 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा निकाय चुनाव में भाजपा की हार के बाद कार्यकर्ता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। भाजपा को छिंदवाड़ा में कारारी हार का सामना करना पड़ा है। फेसबुक पर समर्थक एक-दूसरे पर कमेंट कर रहे है। 
विज्ञापन
राजस्थान भाजपा का प्रशिक्षण कैंप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा निकाय चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए है। पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू के समर्थक आमने सामने आ गए है। सोशल मीडिया पर चुनाव में मनमानी के साथ-साथ भाजपा प्रत्याशी को हराने तक का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अंदरूनी कलह सामने आने के बाद पार्टी की खूब किरकिरी भी हो रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी की कलह विधानसभा चुनाव में शुरू हुई थी। अब निकाय चुनाव में एक बार फिर से फिर से सामने आ गई हैं। बताया गया है कि पिछले दिनों संगठन की तरफ से एक बड़े नेता की शिकायत की गई थी। अब पिछले विधानसभा चुनाव से संबंधित कुछ पत्र वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद में भाजपा में अंदरूनी कलह शुरू हुई है। 

फेसबुक में सामने आई अंतर्कलह
जानकारी के मुताबिक, पिछले विधानसभा चुनाव में वर्तमान जिला अध्यक्ष बंटी साहू को लेकर शिकायत की गई थी। बाताया जाता है कि संगठन को पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह के समर्थकों ने पत्र भेजकर उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। अब एक बार फिर से बंटी साहू की र्ग शिकायत का पत्र वायरल हो रहा हैं। इस बार साहू के समर्थकों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह पर आरोप लगाए है। साथ ही निकाय चुनाव में पार्टी लाइन के खिलाफ काम करने की बात कही है। फेसबुक पर जमकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें