फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP में सीएम का एक्शन:छात्रवृत्ति बांटने में लापरवाही पर प्रभारी निलंबित, नल जल योजना में देरी पर भी कार्रवाई  

Mon, 07 Mar 2022 09:56 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने समाधान ऑनलाइन में सोमवार को गैर जिम्मेदार और लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती दिखाई। इसमें तकनीकी शिक्षा विभाग, नल जल योजना कार्यक्रम, स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों पर निलंबन और कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। 
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने समाधान ऑनलाइन में सोमवार को गैर जिम्मेदार और लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती दिखाई। इसमें तकनीकी शिक्षा विभाग, नल जल योजना कार्यक्रम, स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों पर निलंबन और कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। 

मुख्यमंत्री ने हरदा जिले में नल जल योजना कार्यक्रम के कार्य में देरी और नियमानुसार कार्य न होने के कारण तत्कालीन सब इंजीनियर ज्योति महोबिया, कार्यपालीन यंत्री एसके पवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित और ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश। वहीं, नगरीय विकास एवं आवास विभाग जिला शिवपुरी के जनपद के शाखा प्रभारी हरीबाबू श्रीवास्तव को संबल योजना में लापरवाही करने में निलंबित किया गया। 

उज्जैन जिले में प्रसूति सहायता में लापरवाही करने पर विकासखंड अधिकारी खाचरोद और जावरा दीपक पलाडिया और डॉक्टर कमल सोलंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया और विकासखंड लेखा प्रबंधक खाचरोद दिलीप दाधीच, भावना त्रिवेदी, प्रभारी विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक जावरा बसंतीलाल मैईदा, प्रभारी लेखा प्रबंधक जावरा गोपाल सिंह राठौर की एक वेतन वृद्धि रोकी गई है

रीवा में स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत शिकायत के निराकरण की लापरवाही मामले में के के सोनगरिया प्रमुख अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तकनीकी शिक्षा , कौशल विभाग खरगोन अंतर्गत विक्रमादित्य योजना में छात्रवृत्ति की राशि में भुगतान में लापरवाही होने पर प्रभारी छात्रवृत्ति पंकज गुप्ता को निलंबित किया गया 

मुख्यमंत्री चौहान ने समाधान ऑनलाइन में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में बैंकों में लंबित प्रकरणों के लिए भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक को शीघ्र निराकरण के लिए निर्देशित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें