फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रुपये में लीज पर ली जमीन और किसान बन गया लखपति, जानें पूरा मामला

Mon, 07 Dec 2020 05:12 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में पन्ना जिला हीरे के लिए विश्व में मशहूर है। इसकी धरती ने कई गरीबों की किस्मत चमकाई है। इस बार भी हीरा मिलने से एक गरीब किसान की किस्मत चमक उठी है। दो वक्त की रोटी के लिए दिन-रात मेहनत करने वाला एक साधारण किसान लखपति बन गया है।

लाखों की कीमत है इन हीरों की

दरअसल, पन्ना जिले के 45 साल के एक किसान लखन यादव ने जमीन को 200 रुपये में लीज पर लिया था। जब किसान जमीन की खुदाई कर रहा था, तो उसे एक चमकती हुई चीज दिखाई दी। उसने इसकी जांच कराई तो पता चला कि उसे 14.98 कैरेट का हीरा मिला है। इन छोटे-बड़े हीरों की कीमत लाखों बताई जा रही है, जिसे खनिज विभाग ने शनिवार को लगभग 60 लाख में नीलाम कर दिया।

एक झटके में बदल गई किस्मत

किसान ने बताया कि हीरा मिलने के बाद उसकी जिंदगी बदल गई है। वह इस पल कभी भूल नहीं पाएगा। उसने कहा, कि जब मैं खुदाई कर रहा था। तो मैने जमीन पर चमकती हुई चीज देखी, जो कंकड़ पत्थर के बीच अलग सा लग रहा था। धूल हटाने के बाद मुझे विश्वास नहीं हो रहा था, कि वह कोई मामूली पत्थर नहीं बल्कि हीरा है। हीरा देखते ही मेरी दिल की धड़कन तेज़ हो गई। उस समय ऐसा लग रहा था कि मानो किसी ने वक्त को रोक दिया हो। यह सब भगवान की मर्जी के बिना संभव नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई लखन की कहानी

लखन की कहानी सोशल मीडिया वायरल हो रही है और लोग उसे खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह काउबॉय वाली टोपी, लाल कमीज पर सफेद रंग के गमछा डाले नजर आ रहे हैं। लखन इस तस्वीर में शांत दिख रहे हैं।

बच्चों के लिए प्लानिंग करेंगे लखन

जब मीडिया ने जब लखन से सवाल पूछा, कि इन पैसों का वह क्या करेंगे तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैने पढ़ाई नहीं की है, इसलिए मैं अपने चारों बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाऊंगा। उसके लिए मैं एक निश्चित जमा राशि का निवेश करूंगा। बता दें कि लखन उन चंद लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पन्ना में राष्ट्रीय उद्यान बनाते समय गांव से निकल दिया गया था। लखन को गांव से निकाले जाने पर एक लाख मुआवजा दिया था। इससे लखन ने एक हेक्टेयर जमीन और मोटरसाइकिल खरीदी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें