इन्दौर/एजेंसी। मध्य प्रदेश में आकाशवाणी के इन्दौर केन्द, के पूर्व निदेशक स्वतंत्र कुमार ओझा का कल रात यहां निधन हो गया।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री ओझा पिछले दिनों एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौटते समय एक सडक दुर्घटना के शिकार हो गये थे। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनका निधन हो गया। श्री ओझा ने वर्ष 1955 में आकाशवाणी से उदघोषक के रूप में जुडे थे। उनके नाटकों ने राष्ट्रीय स्तर की ख्याति पाई थी और उन्हें कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार भी मिले। श्री ओझा को एक सफल कंपोजर के रूप में भी जाना जाता है। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है।