फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: श्रीनगर में पदस्थ 9वीं राष्ट्रीय रायफल के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत, परिवार में शोक की लहर

Tue, 17 Oct 2023 07:11 PM IST
सबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

Satna: सतना जिले के 9वीं राष्ट्रीय रायफल के जवान विनय सिंह का ड्यूटी के दौरान अज्ञात कारणों के चलते निधन हो गया। वे जिले के प्रतिष्ठित चूंद गांव के निवासी थे। उनका गांव शहीदों के नाम से पहचाना जाता था।

 
विज्ञापन
श्रीनगर में पदस्थ 9वीं राष्ट्रीय रायफल के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में पदस्थ 9वीं राष्ट्रीय रायफल के जवान विनय सिंह का ड्यूटी के दौरान अज्ञात कारणों के चलते निधन हो गया।  उनके देहावसान की दुखद खबर उनके गांव तक पहुंच गई। इससे गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम चूंद निवासी सेना के जवान विनय सिंह का श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया है। विनय सेना की 9वीं राष्ट्रीय रायफल बटालियन में पदस्थ थे। वे इन दिनों श्रीनगर में तैनात थे।

विज्ञापन


हार्ट अटैक बताई जा रही वजह

सूत्रों के मुताबिक, हार्ट अटैक से जवान विजय सिंह की मौत हुई है। बताया गया है कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार को चूंद गांव पहुंचेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें