कोरोना महामारी के चरम पर होने के कारण एक ओर जहां पूरा देश इंजेक्शन, बेड और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है, वहीं मध्यप्रदेश के बालाघाट में 20 ऑक्सीजन सिलिंडर चोरी हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सहायक कलेक्टर ने जिला अस्पताल में सिलिंडरों की गिनती की तो पता चला वहां डी-टाईप के 20 ऑक्सीजन सिलिंडर कम है।