लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान इस सोमवार (29 दिसंबर) को साप्ताहिक छुट्टी के दिन भी दर्शकों के लिए खुला रहेगा। आम जनता की मांग पर चिड़ियाघर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। प्राणि उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को क्रिसमस पर सात हजार से अधिक दर्शकों ने चिड़ियाघर का आनंद लिया। इसके बाद भी बड़ी संख्या में दर्शक प्राणि उद्यान की सैर नहीं कर पाए थे। उनकी मांग पर इस सोमवार को साप्ताहिक छुट्टी के दिन भी दर्शक चिड़ियाघर में वन्यजीव का दीदार कर सकेंगे।