लखनऊ। जनता की सहूलियत के लिए नगर निगम रविवार को सभी जोनल कार्यालय खोलेगा। इस दौरान टैक्स संबंधी समस्याएं दूर की जाएंगी। लोग गृहकर भी जमा कर सकते हैं। चीफ टैक्सेशन ऑफिसर अशोक सिंह ने बताया कि सभी जोन में विशेष कैंप लगेंगे, जिनमें संपत्तिकर से संबंधित शिकायतें दूर की जाएंगी। समय पर गृहकर जमा करने पर छूट व लाभ मिलेंगे। 31 मार्च के बाद टैक्स जमा करने पर 12 प्रतिशत की दर से ब्याज लगेगा।