फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से कहासुनी के बाद जरदोजी कारीगर ने की आत्महत्या

Thu, 05 Nov 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। सआदतगंज स्थित झवाईं टोला निवासी जरदोजी कारीगर मोहम्मद रिजवान (25) ने मंगलवार शाम पत्नी से फोन पर कहासुनी के बाद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

रिजवान के पिता मो. रईस के मुताबिक, बेटे की शादी तीन महीने पहले जयपुर निवासी युवती से हुई थी। रिजवान की पत्नी 15 दिन पहले मायके चली गई थी। मंगलवार को फोन पर बात करते समय दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद रिजवान जयपुर जाने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचा। ट्रेन नहीं मिलने पर वह लौट आया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उन्होंने उसे कमरे में फंदे से लटका पाया। डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें