फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: घर में शादी की तैयारियां, चंडीगढ़ में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 12 Feb 2023 04:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शिवगढ़ क्षेत्र के ढेकौरा नरायनपुर निवासी अशोक सरोज अपने परिवार के साथ हरियाणा के चंडीगढ़ में रहते हैं। उन्होंने अपने छोटे पुत्र समर बहादुर (22) की शादी पड़ोस के गांव में तय की थी।
विज्ञापन

दोनों घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शनिवार सुबह चंडीगढ़ में अशोक के घर के पास ही पेड़ के सहारे समर बहादुर का शव लटका पाया गया। समर बहादुर की मौत की सूचना फोन से जैसे ही घर पहुंची कोहराम मच गया। परिवार के कुछ लोग चंड़ीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें