फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के भिठौली पुल के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस को पास में ही युवक की बाइक खड़ी मिली और जेब से मोबाइल फोन मिला। युवक की पहचान सीतापुर निवासी सत्येंद्र (20) के रूप में हुई। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सत्येंद्र आईआईएम रोड स्थित रामचंद्र मिशन के सामने अपनी मां मुन्नी देवी के साथ किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करते थे । पिता राम बालक सीतापुर में चौकीदार हैं। सत्येंद्र के शव के पास से एक इंजेक्शन मिला है। आशंका है कि उन्होंने नशे के लिए इंजेक्शन लगाया हो। हालांकि, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें